{"_id":"645d3ecadbb2953ce6025654","slug":"old-woman-died-in-road-accident-mirzapur-news-c-20-1-199360-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के कटरा सर्रोई के पास बृहस्पतिवार को दोपहर करीब सवा 12 बजे एक वृद्धा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौके पर पहुंची गैपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका बरी दुबे गांव की ग्राम प्रधान रंजीता देवी की सास थीं।
जिगना थाना क्षेत्र के बरी दुबे गांव निवासी अभिराजी पत्नी स्व हरीलाल (77) बृहस्पतिवार को घर से पैदल गैपुरा स्थित जिला सहकारी बैंक में पेंशन निकालने गई थीं। वहां से वे वापस घर आ रही थीं। दोपहर में कटरा सर्रोई हनुमान मंदिर के पास पहुंची थीं कि पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए प्रयागराज की ओर निकल गया। इस हादसे में अभिराजी (77) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन व गैपुरा पुलिस पहुंच गई। मृतका ग्राम प्रधान बरी दुबे रंजीता देवी पत्नी रमेशचंद की सास हैं।
प्रधान प्रतिनिधि रमेशचंद ने बताया कि उनकी मां अक्सर अपना पेंशन निकालने व बाजार करने घर से गैपुरा पैदल ही जाती थीं। अभिराजी से छह पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विंध्याचल अतुल कुमार राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत हुई है। गैपुरा चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र शव को कब्जे में लेकर पोरस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।