फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man found unconscious on the side of railway line

Mirzapur News: रेलवे लाइन के किनारे अचेतावस्था में मिला वृद्ध

Mon, 08 May 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Old man found unconscious on the side of railway line
राजगढ़। थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार रेलवे लाइन के पास खेत में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने वृद्ध को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां वृद्ध की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को बकरी लेने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य मेराज अहमद ने रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्ध को अचेत अवस्था में पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस से वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराने के बाद मेराज अहमद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने अचेत अवस्था में मिले वृद्ध की पहचान छोटेलाल (70) निवासी लसड़ा सोनभद्र के रूप में की। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध के परिजनों से फोन पर बात हुई है। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। कुछ दिन पहले अपने ननिहाल हरिहरपुर सोनभद्र गए थे। वहां से अपने मामा गुरु चरन का निर्वाचन कार्ड व अन्य सामान लेकर लापता हो गए थे। रविवार को सुबह अचेत अवस्था में राजगढ़ रेलवे लाइन के पास मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed