{"_id":"60424e2c8ebc3ecfdd542174","slug":"officials-will-discharge-the-responsibility-again-mirzapur-news-vns5782260153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा दायित्व का निर्वहन करेंगे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा दायित्व का निर्वहन करेंगे पदाधिकारी
विज्ञापन
लालगंज।तहसील के अधिवक्ता सभागार में शुक्रवार को उपरौध अधिवक्ता समिति के सदस्यों की बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले चुनाव के निर्वाचित पदाधिकारी दूसरे कार्यकाल 2021 में भी दायित्व का निर्वहन करेंगे। कहा गया कि चूंकि कोरोनावायरस के कारण पदाधिकारियों का कार्यकाल प्रभावित हुआ था इसलिए यह निर्णय लिया गया।
प्रवर समिति के सदस्य द्वय राकेश दुबे व प्रभुनाथ दुबे की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने यह निर्णय लिया कि वर्तमान अध्यक्ष दोबारा कार्यकाल के दायित्व का निर्वहन करेंगे। उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी और सचिव हरिनंद सिंह समेत सभी पदाधिकारी 2021 के कार्यकाल में अपने दायित्व को पूरा करेंगे। पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे और समिति के विकास के साथ संगठन को मजबूत करने का काम प्रत्येक अधिवक्ताओं के साथ मिलकर करेंगे। सचिव हरिनंद सिंह ने कहा कि इस नए दायित्व को दोबारा पाने के बाद यह जिम्मेदारियों भरा वर्ष रहेगा। बैठक में पन्नालाल सिंह, कैलाशपति त्रिपाठी, घनश्याम मिश्रा ,परमानंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी उर्फ शास्त्री, सुनील पाल ,आलोक पाल ,अशोक मिश्रा , धनेश्वर गौतम ,इंद्रमणि शुक्ला ,अनिल कुमार शुक्ला चौधरी, श्याम नारायण यादव,संतोष मिश्रा ,दिलीप दुबे प्रद्युम्न दुबे माया शंकर सिंह ,रविंद्र पटेल, बाल कृष्णा ,उमाशंकर पटेल रामप्रसाद ,सुरेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।