फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officials should investigate complaints of public representatives: Anupriya Patel

जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर अधिकारी करें जांच : अनुप्रिया पटेल

Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Officials should investigate complaints of public representatives: Anupriya Patel
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने जिलाधिकारी को जल जीवन मिशन के संबंध में जनप्रतिनिधियों की जो भी शिकायतें हैं, उसकी जांच कराने को कहा है। उन्होंने प्रधानों की अनापत्ति प्रमाण पत्र के बगैर कार्यदायी संस्थाओं को भुगतान नहीं करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

अनुप्रिया शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कर रही थीं। सीडीओ ने योजनाओं की प्रगति के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। मनरेगा के तहत चल रहे काम की प्रगति से भी अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा में पंजीकृत श्रमिकों को मानक के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित सक्रिय समूहों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार से जोड़ने का प्रयास करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बनारस, आजमगढ़ व चंदौली में बनारसी साड़ी की बुनाई को देखते हुए जिले में भी बनारस से सटे सीखड़, कछवां, नरायनपुर, जमालपुर आदि ब्लॉकों में समूह की महिलाओं को बनारसी साड़ी की बुनाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें इस दिशा में रोजगार से जोड़ने का प्रस्ताव बनाया गया है। हरिशंकर सिंह पटेल ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नरायनपुर से इमलिया चट्टी तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है, उस पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर काम में अवरोध पैदा किया जा रहा है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, जिला अनुश्रवण पुस्तिका के आधार पर जनपद को 10 में से 10 अंक एवं ए प्लस श्रेणी प्राप्त हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed