फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officials should improve power tripping and bills: AK Sharma

बिजली ट्रिपिंग और बिलों में सुधार लाएं अधिकारी : एके शर्मा

Mon, 06 Oct 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Officials should improve power tripping and bills: AK Sharma
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी से वार्ता करते प्रदेश के ऊर्जामंत्
मिर्जापुर। प्रदेश के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उसके बाद उन्होंने अष्टभुजा डाक बंगले में बिजली विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कार्यों की समीक्षा की। बिजली निगम के अधिकारियों से कहा कि वे बिजली ट्रिपिंग व बिलो में सुधार लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली के त्रुटिपूर्ण बिलों तथा बार-बार ट्रिपिंग में सुधार करते हुए जनता को शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करें। कहा कि उपभोक्ता की शिकायतों का निस्तारण किया जाए। जनप्रतिनिधिगण के द्वारा बताए गए समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। ऊर्जा मंत्री ने ट्रांसफॉर्मरों के जलने पर उपभोक्ताओं के द्वारा जानकारी देने पर उसे गंभीरता से लेते हुए समयानुसार सही कराना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने अथवा उपभोक्ताओं के शिकायतों का समाधान समय से न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से कहा कि नगर के सड़कों व गलियों में और बेहतर सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर विद्युत आपूर्ति की जा रही है प्रदेश देश का सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बन गया है जो वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों का परिणाम हैं। इस दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र, अध्यक्ष नगर पालिका पालिका परिषद श्याम सुंदर केसरी, बिजली विभाग, नगर विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed