{"_id":"630e66a3e173057bb67e4832","slug":"officers-should-solve-the-problems-of-entrepreneurs-on-priority-mirzapur-news-vns6717477147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार हुई उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार का कई समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने, डाक घर खोलने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति व साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा उद्यम का माहौल तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में उद्यमी शैलेंद्र अग्रहरि ने नगर में संचालित रोलिंग व बेलन मशीन पर लगी रोक खत्म करने की मांग की। उद्यमी राकेश बरनवाल ने औद्योगिकी क्षेत्र में कैंटीन की व्यवस्था कराने का मुद्दा उठाया। उद्यमी नरोत्तम दास ने औद्योगिकी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था व डाकघर खोले की मांग की। उद्यमी रामनरेश यादव ने औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।
प्रभारी उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने बताया कि मड़िहान तहसील क्षेत्र के देवरी में नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए भूमि चिह्नित करने का प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा गया है। नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए अभी कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ हैं। रोलिंग/बेलन मशीन के संचालन से जुड़े लोगों के लिए हनुमान पड़रा में लगभग 200 एकड़ भूमि की पैमाइश कराकर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। बैठक में विंध्याचल स्थित गोसाईपुर में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया गया। इस पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बैठक में प्रभारी उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी, डीडीओ श्रवण कुमार राय, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यानचंद आदि मौजूद रहे।