{"_id":"6341cda733994d5f465e66fc","slug":"officers-should-complete-all-projects-on-time-swatantra-dev-mirzapur-news-vns678129833","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी परियोजनाएं समय से पूरा कराएं अधिकारी : स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी परियोजनाएं समय से पूरा कराएं अधिकारी : स्वतंत्र देव
विज्ञापन
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह में नमामि गंगे व सिंचाई विभाग से संबंधित परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं में अब तक हुई प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को समय से सारे कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
सिंचाई विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को नहरों में जमी सिल्ट की सफाई जल्द कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने लघु डाल नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार सोनकर से पटिहटा के पंप कैनाल के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि फसलों की सिंचाई के लिए पानी की मांग को देखते हुए उसे पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है। जलशक्ति मंत्री ने सोनभद्र में स्थापित व निर्माणाधीन पंप कैनालों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।
इससे पहले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को देर रात मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे और दर्शन-पूजन कर हवन कुंड की परिक्रमा करने के बाद विश्राम के लिए अष्टभुजा डाक बंगला पहुंचे। दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने कराया। मंत्री ने शनिवार को सुबह महाकाली एवं मां अष्टभुजा देवी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद डाक बंगला में उन्होंने मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल कतराते नजर आए। उन्होंने देवरहा बाबा के आश्रम पहुंचकर महाराजजी से आशीर्वाद लिया। साथ में मड़िहान विधायक रमा शंकर पटेल, विधायक चुनार अनुराग, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, विजय गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।