{"_id":"6480d57b501c0749660cec74","slug":"officers-not-reaching-on-block-day-complainant-disappointed-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-608-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ब्लॉक दिवस पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी, फरियादी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ब्लॉक दिवस पर नहीं पहुंच रहे अधिकारी, फरियादी मायूस
विज्ञापन
मिर्जापुर। जागरूकता के अभाव में ब्लॉक दिवस पर न तो अधिकारी पहुंच रहे हैं और न ही ज्यादा संख्या में फरियादी पहुंच रहे हैं। बुधवार को विभिन्न ब्लाकों में इस आयोजन के नाम पर खानापूर्ति की गई। जिला मुख्यालय से सटे सिटी ब्लाॅक सभागार में दोपहर साढ़े बारह बजे तक एडीओ कृषि चंद्रशेेखर शर्मा व ग्राम विकास अधिकारी पप्पू मोदनवाल ही मौजूद दिखे। इनके अलावा एक भी ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी नजर नहीं आया।
प्रभारी बीडीओ शशिकांत पांडेय, पंचायत सचिव अनूप दुबे के साथ धनपट्टी गांव के निरीक्षण पर थे, वहीं एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी व कुछ अन्य पंचायत सचिव भरुहना में कोटे की दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक में थे। ब्लॉक दिवस पर भिस्कुरी गांव से आए निजामुद्दीन का कहना था कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कई दिनों से ब्लाॅक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव से मुलाकात नहीं हो पा रही है। ब्लाॅक दिवस में मुलाकात की उम्मीद थी, लेकिन निराशा हाथ लगी।
उधर, मझवां ब्लॉक सभागार में मौजूद रहने की बजाय खंड विकास अधिकारी साप्ताहिक बैठक में व्यस्त रहे। हालांकि ब्लॉक दिवस पर एक भी फरियादी नजर नहीं आया। सीखड़ में खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में दोपहर करीब डेढ़ बजे ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। यहां भी वरिष्ठ सहायक हौसला प्रसाद दुबे, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मिश्रा, तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार को छोड़कर कोई पंचायत सचिव तक नजर नहीं आया।
विज्ञापन
सीखड़ निवासी एश्वर्य सिंह ने बताया परिवार रजिस्टर से नाम कटवाने के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, राजगढ़ विकास खंड सभागार में आयोजित ब्लाॅक दिवस में खम्हवा जमुटी से पेयजल के संबंध में एक शिकायतकर्ता के अलावा दूसरा कोई फरियादी नजर नहीं आया। बीडीओ रमाकांत ने पेयजल आपूर्ति के नोडल को निर्देशित कर मामले का निस्तारण किया।