{"_id":"630d146e76eb1c7b16704b6e","slug":"nutrients-will-be-provided-to-pregnant-women-mirzapur-news-vns6715723131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे पोषक तत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे पोषक तत्व
विज्ञापन
लालगंज तहसील क्षेत्र की 129 गांवों की गर्भवती महिलाएं कुपोषण का शिकार नहीं होंगी। उन्हें पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाएंगे। सुरक्षित मातृत्व के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी घर-घर पहुंचकर पोषक तत्व उपलब्ध कराएंगे।
यह जानकारी तहसील सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मियों को घर- घर जाना होगा और गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्व उपलब्ध कराना पड़ेगा। कहा कि तहसील क्षेत्र की 129 गांवों की गर्भवती महिलाएं किसी भी स्थिति में कुपोषित नहीं रहेंगी। उन्हें सरकार की तरफ से चलाई गई योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाके में डोर टू डोर प्रत्येक गर्भवती माताओं को पोषक तत्व उपलब्ध कराकर स्वस्थ रखने के लिए सरकार की तरफ से योजना संचालित की गई है। बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से गांव स्तर पर गर्भवती माताओं की जांच करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि लालगंज व हलिया विकास खंड के 129 गांवों पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी रहेगा। तहसीलदार शशांक शेखर राय ने बताया कि सूक्ष्म पोषण तत्व और विटामिन सी की गोलियां आशा कार्यकर्ता व एएनएम समय-समय पर देकर गर्भवती महिलाओं की जांच करती रहेंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बताया कि अभियान में 132 आशा कार्यकर्ताओं व 19 एएनएम लगाई गई हैं। हलिया सीएचसी की चिकित्सक डॉ अभिषेक जायसवाल ने बताया कि अभियान में 225 आशा कार्यकर्ताओं व 31 एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है।