फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nursing student riding a bicycle dies after being crushed by a truck

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार नर्सिंग की छात्रा की मौत

Tue, 12 Dec 2023 12:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
Nursing student riding a bicycle dies after being crushed by a truck
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार नर्सिंग की छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भागने लगा। लोगों के शोर मचाने पर सक्रिय हुई नटवां पुलिस ने चालक को पकड़ कर ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना की सूचना काॅलेज संचालकों को दी। काॅलेज संचालकों ने घटना की सूचना परिजनाें को दी।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी अंशू यादव (19) पुत्री गुलाब धर यादव नटवां स्थित एक हास्पिटल में नर्सिंग की छात्रा थी। वह प्रतिदिन साइकिल से अपने घर से अस्पताल जाती थी। इसके बाद शाम को साइकिल से ही घर लौटती थी। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार को शाम को साइकिल से घर जाने के लिए निकली थी। नटवां मोड़ के पास अंशू ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने पर स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। छात्रा की मौत होने पर पुलिस ने हास्पिटल में सूचना दी। अस्पताल वालाें ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता गुलाबधर यादव जौनपुर जिले के मड़ियाहू थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। अंशू आठ बहनों में तीसरे नंबर पर थी। इसी वर्ष नर्सिंग में प्रवेश लिया था। दो बड़ी बहनों की शादी हो गई है। कटरा कोतवाल अजय कुमार सेठ ने बताया कि साइकिल से छात्रा घर लौट रही थी। रास्ते में ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed