{"_id":"5fe36fb08ebc3e3fbd5a7eb5","slug":"number-reached-24-with-four-registries-on-wednesday-mirzapur-news-vns5651098173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को चार रजिस्ट्री के साथ 24 तक पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को चार रजिस्ट्री के साथ 24 तक पहुंची संख्या
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर परिक्रमा पथ बनाए जाने के लिए बुधवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह की देखरेख में विंध्य कॉरिडोर योजना के लिए चार भूस्वामियों ने अपने-अपने भवन की रजिस्ट्री कर दी। इसको मिलाकर अब तक 24 रजिस्ट्री हो चुकी है।
बुधवार को रविशंकर गुप्ता, साजन गुप्ता, राजन गुप्ता, सुशीला देवी ने अपनी- अपनी जमीन विंध्य कारिडोर योजना के लिए रजिस्ट्री की। कहा गया कि उन्होंने जन हित के लिए अपनी जमीन रजिस्ट्री कर दी। विंध्य कॉरिडोर के परिक्रमा पथ के रास्ते में 92 भवन आ रहें हैं। इसमें से 10 भूमि सरकारी है और 82 की रजिस्ट्री होनी है। इस 82 संपत्तियों के 62 स्वामी हैं जो रजिस्ट्री कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब प्रशासन के रुख के चलते कुछ लोगों का अंदर ही अंदर विरोध शुरू हो गया है जो आगे चलकर उग्र रूप धारण कर सकता है। हालांकि अभी किसी ने इस पर मुखर रूप से अपना विरोध दर्ज नहीं कराया है लेकिन रजिस्ट्री की कम होती गति इसका उदाहरण दे रही है। मंगलवार को तो मात्र एक ही रजिस्ट्री हो सकी थी। अब इन चार रजिस्ट्री के साथ कुल रजिस्ट्री की संख्या 24 हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने कहा कि सभी रजिस्ट्री सहमति के आधार पर हो रही है। कहीं कोई समस्या नहीं है।
सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक पुराना वीआईपी मार्ग प्रतिबंधित
दर्शन पूजन करने के लिए नई वीआईपी मार्ग होकर जाना पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर परिक्रमा पथ के लिए पानी की टंकी के ध्वस्तीकरण के चलते मार्ग परिवर्तित किया गया है। पुरानी वीआईपी मार्ग से आम दर्शनार्थी एवं वीआईपी के लिए अब रास्ता बंद हो गया है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कार्य जारी रहेगा। उसके उपरांत रास्ता आम दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। जबकि कोई भी वीआईपी यदि सुबह 9:00 बजे से लेकर सायं काल 5:00 बजे के बीच आता है तो उनको नई वीआईपी मार्ग के रास्ते दर्शन पूजन कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने कहा कि सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक पुराने वीआईपी मार्ग को प्रतिबंधित किया गया है ।