{"_id":"687404e1d7fd42b69d01f3ba","slug":"number-of-patients-suffering-from-vomiting-diarrhea-fever-and-cough-increased-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-136666-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: उल्टी-दस्त, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: उल्टी-दस्त, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मौसम बदलने और तापमान के उतार चढ़ाव के कारण सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उल्टी-दस्त, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। डॉक्टरों ने इलाज कर मरीजों को खान-पान के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी।
पड़री : पहाड़ी ब्लॉक के छठहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह और डॉ. जुनैद अंसारी ने 62 मरीजों का इलाज किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि मौसमी बुखार और पेट के मरीजों की संख्या ज्यादा थी।
जमालपुर : क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर 79 मरीजों का इलाज किया गया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला में डाॅ. सत्येंद्र सिंह ने 35 और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीला में डाॅ. मनोज चतुर्वेदी की देखरेख में 44 मरीजों का उपचार हुआ। जिगना : न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुशहा में डॉ. शिवम, विरौरा में डाॅ. महेंद्र चौधरी, नरोइया में डाॅ. समित कुमार और विजयपुर में डाॅ. डीके मिश्र ने 2261 मरीजों का इलाज किया। सभी केंद्रों पर बुखार, खांसी, खुजली, पेट और हड्डी रोगियों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार में 43 और मुडपेली में 39 मरीजों का इलाज हुआ। पीएचसी हलिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक खरे ने 59 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गईं।