फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   NPR camera will catch speeding vehicles

Mirzapur News: तेज रफ्तार वाहनों को पकड़ेगा एनपीआर कैमरा

Thu, 13 Mar 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
NPR camera will catch speeding vehicles
आपराधिक वारदात को अंजाम देकर भागने वाले बदमाशों और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों को अब एनपीआर (नंबर प्लेट रीडिंग) कैमरे पकड़ेंगे। 15 लाख रुपये से जिले के चार प्रमुख मार्गों के एंट्री प्वाइंट पर 20 कमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ये कैमरे तेज गति से चलने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर कंट्रोल रूम को फोटो भेजेंगे। इसके बाद पुलिस वाहनों का चालान करेगी। अपराधियों को भी पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में आपरेशन त्रिनेत्र से 1500 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 70 से अधिक स्थानों पर यातायात पुलिस के 292 कैमरे लगे हैं। विंध्याचल मंदिर क्षेत्र में भी करीब 200 कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जाती है। यातायात पुलिस अब उच्च गुणवत्ता वाले एनपीआर (नंबर प्लेट रीडिंग) लगाने जा रही है। इन कैमरों से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जा सकेगी।

अपराध कर भागने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पकड़े जाएंगे। मार्गों के एंट्री प्वाइंटर 20 कैमरे लगाने के लिए 15 लाख का बजट मिला है। इसमें एक स्थान पर पांच कैमरे लगाए जाएंगे।
यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि चार जगह पर 20 कैमरा लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed