फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now youth living on tree in Mirzapur Even after rain and lightning villagers were shocked

मिर्जापुर में पेड़ पर चढ़ा युवक 6 दिन बाद उतरा: शादी की जिद पर था अड़ा, बारिश और बिजली गिरने पर भी नहीं उतरा

Fri, 16 Sep 2022 09:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Sep 2022 09:44 PM IST
सार

मिर्जापुर के सेमरा गांव में एक युवक ने बीते विशालकाय पीपल के पेड़ को आशियाना बना लिया था। छह दिन बाद शुक्रवार देर शाम उसे मशक्कत के बाद पेड़ से उतारा गया। 

विज्ञापन
Now youth living on tree in Mirzapur Even after rain and lightning  villagers were shocked
इसी पीपल के पेड़ पर रह रहा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते माह यूपी के मऊ जिले के एक गांव में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ताड़ के पेड़ पर रहने लगा था। करीब 20 दिन बाद उसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ताड़ के पेड़ से उतारा था। कुछ उसी तरह का मामला अब मिर्जापुर में सामने आया है। जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी बलवंत बियार पिछले छह दिनों से गांव के प्राचीन पीपल के पेड़ पर चढ़कर बैठा था।

विज्ञापन



खाने पीने के लिए उतरता और फिर पेड़ पर चढ़ जाता। रोकने या मना करने पर लड़ने को तैयार हो जाता। घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने घंटो मशक्कत की उसे  पेड़ से उतारने में सफल हुई। मां ने बताया कि पत्नी के छोड़ने के बाद दूसरी शादी की जिद पर अड़ा है इसलिए पेड़ पर चढ़ा था।
विज्ञापन


अध्यापक की बात मानकर उतरा पेड़ से नीचे
सूचना पर पहुंची पुलिस शुक्रवार को फायर ब्रिग्रेड की टीम को बुलाकर उसे उतारने का प्रयास करती रही। देर शाम को सभी के जाने पर गांव के एक अध्यापक के कहने पर वह नीचे उतरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Now youth living on tree in Mirzapur Even after rain and lightning  villagers were shocked
पीपल के पेड़ के पास पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण रामपुर जमालपुर मार्ग से सटे भदावल गांव निवासी संत राम सिंह के खेत में निगोटवा बाबा के नाम से प्रसिद्ध विशालकाय पीपल के पेड़ पर सेमरा गांव निवासी बलवंत बियार (20) चढ़ गया। पेड़ से उतारने के लिए पुलिस व ग्रामीण परेशान रहे, लेकिन उतर नहीं रहा था।  

बताया जाता है कि 40 साल पहले युवक के चाचा लालता प्रसाद बियार इसी पीपल के पेड़ के नीचे स्थित अखाड़े पर  कुश्ती लड़ा करते थे। अचानक बीमार होने के चलते लालता की मौत भी हो गई। तब से पीपल के पेड़ में लंगोट बांधा जाता है। जिसका नाम निगोटवा बाबा पड़ गया। बलवंत के पीपल की  पेड़ पर चढ़ने की बात को लेकर गांव के लोग किसी भूत प्रेतात्मा का साया मान रहें हैं। तो कुछ लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं। 

Now youth living on tree in Mirzapur Even after rain and lightning  villagers were shocked
पीपल के पेड़ के पास जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

युवक तीन भाइयों में तीसरे नम्बर पर है। दोनों भाई बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। युवक की शादी क्षेत्र के हमीदपुर के गमलू बियार की पुत्री के साथ एक साल पूर्व हुई थी। जिसे वह छोड़ चुका है। तब से गांव पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। पिता शिवधनी बियार ने बताया कि विगत छह दिन से परिवारी जनो को परेशान किया है। पेड़ से उतरने को कहा जा रहा है तो मरने की धमकी दे रहा है।
पढ़ेंः जिस शख्स के अपहण का दर्ज था मुकदमा, वह पुलिस को तीन साल बाद मुंबई में मिला

मां कल्लो बियार ने बताया कि जब से उसकी पत्नी उसे छोड़ कर गई है, वह शादी करने की जिद पर अड़ा है। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सीढ़ी मंगाई, पर वह छोटी पड़ गई। देर शाम सभी लोगों के जाने के बाद गांव के अध्यापक मंगला सिंह के बुलाने पर वह नीचे उतरा। बताया कि माता-पिता और भाई उसे मारते हैं। इसलिए पेड़ पर चढ़ गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक को पेड़ से उतारने का प्रयास किया जा रहा  था। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया था। देर शाम को युवक खुद से उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed