फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now there will be no foul smell when the dead body is kept in the mortuary.

Mirzapur News: मोर्चरी में शव रखने पर अब नहीं उठेगी दुर्गंध

Tue, 05 Dec 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no foul smell when the dead body is kept in the mortuary.
मिर्जापुर। लावारिस अथवा अन्य शवों को सुरक्षित रखने के लिए अब अस्पताल कर्मियों को होने वाली समस्या से परेशानी से निजात मिलने वाली है। मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में चार शवों को रखने के लिए नया डीप फ्रीजर आ गया है। उसे जल्द ही स्टाॅल कर दिया जाएगा। इसके बाद उसमें शव रखे जाएंगे। इससे अस्पताल में पुराने शवों से निकलने वाले दुर्गंध की समस्या से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में पीछे की ओर मोर्चरी है। जहां शव रखे जाते हैं। वहां काफी पुराना डीप फ्रीजर लगा है। जिसमें शव रखा जाता है। उसमें दो शवों को रखने की व्यवस्था थी। पिछले तीन वर्ष से डीप फ्रीजर खराब है। इसके चलते अज्ञात शव को रखने पर समस्या होती है। रात के समय अस्पताल में हादसे अथवा अन्य कारणों से मौत होने पर जिन शवों के पोस्टमार्टम होने हैं, उन्हें मोर्चरी में रखा जाता है। ज्ञात शवों का तो अगले दिन दोपहर तक पोस्टमार्टम हो जाता है, परंतु अज्ञात शव को तीन दिन रखना होता है। ऐसे में खासतौर से गर्मी के मौसम में शव से दुर्गंध आने लगती है। मोर्चरी के बगल में ही कुपोषित बच्चों के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र है। सबसे अधिक समस्या पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के साथ मौजूद लोगों और कर्मचारियों को होती है। इसके अलावा जब तीन दिन बाद जब शव मोर्चरी से निकाला जाता है तो दुर्गंध से अन्य वार्डों में भी समस्या होती है। काफी समय से डीप फ्रीजर की मांग की जा रही थी। सांसद अनुप्रिया पटेल ने अपनी निधि से बजट जारी किया। इसमें चार शवों को रखने के लिए डीप फ्रीजर मंगाया गया है। इसे जल्द इंस्टाल कर दिया जाएगा। इसके बाद शव रखने की समस्या से निजात मिल जाएगा। सीएमओ डॉ.सीएल वर्मा का कहना है कि सांसद निधि से मिले बजट से डीप फ्रीजर मंगाया गया है। चार शवों को रखने के लिए डीप फ्रीजर आ गया है। इसे जल्द इंस्टाल कर दिया जाएगा। इससे शव रखने की समस्या से निजात मिल जाएगी। एसआईसी डॉ.तरुण सिंह का कहना है कि डीप फ्रीजर न होने से दुर्गंध की जो समस्या थी। अब उसका समाधान हो गया है। डीप फ्रीजर मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed