फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now there is also facility for thyroid test in divisional hospital.

Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल में अब थायराइड जांच की भी सुविधा

Tue, 03 Oct 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Now there is also facility for thyroid test in divisional hospital.
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में भी अब थायरायड और हार्मोनल जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। जांच के लिए अब लोगों को निजी पैथाॅलाजी में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल और कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. तरुण सिंह ने अस्पताल के केंद्रीय पैथालाजी में में फीता काटकर हार्मोनल जांच का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मंडलीय अस्पताल में हार्मोनल की सुविधा अब उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल में बने केंद्रीय पैथालाजी में विभिन्न जांच की सुविधाएं कुछ महीने पहले शुरू हुई हैं, परंतु विटामीन व हार्मोनल जांच की सुविधा शुरू नहीं हुई थी। काफी समय से मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसके लिए प्रयास कर रहा था। इस बीच सोमवार को केंद्रीय पैथालाजी लैब में हार्मोनल जांच का शुभारंभ किया गया। कार्यवाहक एसआईसी डाॅ. तरुण सिंह ने बताया कि लैब में थायराइड, विटामीन बी थ्री और विटामीन बी-12 के जांच की सुविधा शुुरू हो गई है। इन जांच के लिए मूल्य भी निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य मेडिकल काॅलेजों में जांच के लिए जो शुल्क वसूल किया जाता है, वही शुल्क यहां भी वसूल किया जा सकता ह। हालांकि यहां अभी जांच का मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है। शुभारंभ के मौके पर पैथालाजी विभागध्यक्ष डाॅ. पारुल सचान के अलावा डाॅ. विवेक कुमार गौतम, डाॅ. सचिन किशोर, डाॅ. दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed