{"_id":"58dff8be4f1c1be80464032c","slug":"now-the-smart-card-will-get-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्मार्ट कार्ड से मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्मार्ट कार्ड से मिलेगा राशन
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ration
विज्ञापन
अनाज वितरण में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब आपूर्ति विभाग एटीएम कार्ड जैसा स्मार्ट कार्ड जारी करेगा। इसके लिए कोटे की दूकानों पर ईपीओएस मशीनें लगाई जाएंगी। पहले चरण में नगर पालिका क्षेत्र के 126 कोटे की दूकानों पर ऐसी मशीनें लगेंगी। मशीनों की खेप मिल गई है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र लाभार्थियों को अनाज का वितरण किया जाता है। कार्डधारकों को अनाज वितरण नहीं होने की शिकायत अक्सर मिलती रहती है। अनाज की कालाबाजारी रोकने के लिए वितरण प्रक्रिया को आनलाइन किया जा रहा है। अब उपभोक्ताओं को राशन कार्ड के बजाय स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड की चिप में उपभोक्ता का सारा विवरण दर्ज होगा। जब कोई कार्ड लेकर दूकान पर जाएगा तो दूकानदार उसे वहां मशीन से स्वाइप करेगा।
उसके आधार पर ही अनाज मुहैया कराएगा। आयुक्त खाद्य तथा रसद अजय चौहान ने दूकानों पर ऐसी व्यवस्था करने को कहा है। जिलापूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में नगर पालिका क्षेत्र के 126 कोटे की दूकानों में 20 अप्रैल तक ईपीओएस मशीनों को लगाने का लक्ष्य है। विभाग फिलहाल लाभार्थियों के आधारकार्ड को जोड़ने का काम कर रहा है। उसका सत्यापन भी किया जा रहा है। जल्द ही स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और अगले महीने से स्मार्ट कार्ड से राशन दिया जाएगा।