फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now TC will not be available without pen

Mirzapur News: अब बिना पेन के नहीं मिल सकेगी टीसी

Mon, 08 Apr 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Now TC will not be available without pen
मिर्जापुर। जिले में कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को अब पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) का आवंटन किया जाएगा। बिना पेन के अब विद्यालयों से स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) जारी नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक यू-डायस कोड पोर्टल पर लगभग 561000 विद्यार्थियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। जो पिछली बार के 595000 से 34000 कम बताया जा रहा है। विद्यालयों को सभी बच्चों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। अब यू-डायस पर अपलोड डाटा के बाद ही पेन नंबर जारी किया जाएगा। इसी पेन के आधार पर विद्यालय टीसी जारी कर सकेंगे। इसके अभाव में कोई टीसी अथवा छात्र संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा सकेगा। यदि टीसी बिना पेन के जारी भी हो जाती है तो उस टीसी पर कहीं प्रवेश नहीं हो सकेगा। जिले में लगभग एक हजार मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय हैं। इसके अलावा 1806 परिषदीय विद्यालय हैं तथा 300 की संख्या में मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पेन नंबर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए स्कूल महानिदेशक की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि इस संंबंध में सभी विद्यलियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed