फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now paddy will be purchased from small and medium farmers

छोटे व मंझोले किसानों से होगी खरीद

Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now paddy will be purchased from small and medium farmers
मिर्जापुर। जिले में अब कम उपज वाले छोटे और मंझोले किसानों से धान की खरीद करने की योजना बनाई गई है। ऐसे किसानों से पांच से 15 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

पंजीकरण कराने के बाद भी धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को चिह्नित किया जा रहा है। कई जगह केंद्र बंद हो गए तो कहीं कोई और समस्या आ गई। नतीजा यह रहा कि वे अपने धान की बिक्री नहीं कर सके। ऐसे किसानों को जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने चिह्नित किया है। जिले में ऐसे लगभग तीन सौ किसान हैं जिन्होंने धान नहीं बेचा है। इन किसानों को चिह्नित कर उन्हें मेसेज भेजकर तय तिथि को केंद्र पर धान लाने के लिए कहा जा रहा है। इससे किसानों को कई दिन इंतजार नहीं करना होगा और उनकी उपज भी बिक जाएगी। अबतक जिन किसानों के पास 20 से 40 क्विंटल धान होता था, वे क्रय केंद्र पर नहीं जाते थेे क्योंकि सैकड़ों क्विंटल के आगे उनकी कोई गिनती ही नहीं होती थी। लेकिन इस बार तस्वीर बदली है, छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है और अधिक उपज वालों का धान कई बार में खरीदा जा रहा है। इससे छोटे किसानों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट
अबतक 35 हजार किसान बेच चुके हैं धान
मिर्जापुर। जिले में अब तक 35 हजार दो सौ 91 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है। दो लाख 61 हजार दो सौ 50 एमटी खरीद लक्ष्य के सापेक्ष अब तक एक लाख 83 हजार नौ सौ 59 एमटी की खरीद की जा चुकी है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद का प्रतिशत 70. 42 है। इस बार सौ केंद्र धान क्रय केंद्र के लिए निर्धारित किए गए थे लेकिन 58 केंद्र को शासन के स्तर से बंद कर दिया गया। वर्तमान में केवल 42 केंद्रों पर ही खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
धान की खरीद का कम उपज वाले किसानों को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के हर किसान को धान क्रय केंद्र तक पहुंचाने की योजना है। - धनंजय सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed