फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now, crops will be guarded with solar light traps.

Mirzapur News: सोलर लाइट ट्रैप से अब फसल की करेंगे पहरेदारी

Thu, 08 Jan 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Now, crops will be guarded with solar light traps.
सीखड़ क्षेत्र में किसान की खेत में लगा सोलर लाइट ट्रैप- संवाद।
मिर्जापुर। सोलर लाइट ट्रैप फसलों में लगने वाले रोग की समस्या से किसानों को निजात दिलाएगा। इसके सहारे बिना कीटनाशक के छिड़काव के फसल और सब्जियों को कीटों से मुक्त कर सकेंगे। कृषि रक्षा विभाग ने भी इसके महत्व को समझते हुए इसकी डिमांड निदेशालय को भेजी थी। जो अब सभी ब्लाकों पर अनुदान पर किसानों के लिए उपलब्ध है। जिला कृषि रक्षा एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय में जानकारी देेते हुए बताया कि सोलर लाइट ट्रैप कीट नियंत्रण के लिए एक कारगर उपाय है। पश्चिमी यूपी के किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। जिला कृषि रक्षा एवं जिला कृषि अधिकारी ने बताया फसल सहित फल और सब्जियों में कीटनाशक का मानव सेहत पर भी दुष्प्रभाव डालता है, फसल के पोषक तत्व को खत्म करता है लेकिन अब सोलर लाइट ट्रैप की मदद से किसान कीट नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने बताया सोलर लाइट ट्रैप एक साधारण ऊंचाई का लैंप पोस्ट है। इसके ऊपर सौर पैनल फिट होता है जो धूप में चार्ज होकर रात में प्रकाश कर कीटों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। इसके नीचे की तरफ काफी बड़ा बॉक्स की तरह एक ट्रैप लगा रहेगा। इस टैप में पानी भरा होने के साथ डीजल की कुछ बूंद मिली होगी। कीट ट्रैप में गिरकर नष्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन


धूप से होगा चार्ज, रात में कीटों पर करेगा चोट--सोलर ट्रैप जैविक खेती के लिए एक पर्यावरण-अनुकूल तरीका है। यह सौर ऊर्जा से चलने वाला उपकरण है, जो दिन में धूप से चार्ज होगा और रात होने पर, यह लाइट (अक्सर नीली या यूवी लाइट) जलने लगती है। इससे कीट आकर्षित होते हैं, जो रोशनी की ओर बढ़ते हैं और नीचे रखे पानी (जिसमें तेल या डिटर्जेंट मिला होता है) या किसी चिपकने वाले जाल में गिरकर फंस जाते हैं और मर जाते हैं।
विज्ञापन

सोलर लाइट ट्रैप समस्त कृषि रक्षा इकाइयों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के लिए उपलब्ध हैं। पंजीकृत किसान यांत्रिक उपाय से संबंधित उपकरण अपने नजदीकी कृषि रक्षा इकाियों से खरीदकर अपने फसलों की सुरक्षा के साथ साथ पर्यावरण की भी सुरक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ अवधेश कुमार यादव जिला कृषि रक्षा / जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed