फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   now chinies commodites not sell

अब चाइनीज सामान को नहीं बेचेंगे

Fri, 14 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
now chinies commodites not sell
अस्पताल रोड स्थित दूकान पर बिकने के लिए सजा चाइनीज सामान।
ब्रह्मपुत्र का पानी रोकने के चीन के फैसले के खिलाफ दूकानदारों में गुस्सा साफ तौर पर देखा जा रहा है। चीन ने नदी का पानी रोका तो अधिकांश दूकानदारों ने चीन में निर्मित सामानों की बिक्री भी रोक दी। दूकानदारों का मानना है कि वर्तमान समय में चाइनीज सामानों की बिक्री में भारी गिरावट आई है और यह गिरावट आगे और बढ़ने की संभावना है। अधिकांश ग्राहक भी अब भारत में निर्मित सामानों को खरीदने लगे हैं। 
विज्ञापन


भारत को सबसे बड़े बाजार के रूप में मानकर चीन ने अपने सस्ते व बिना गुणवत्ता के तमाम उत्पादों का जाल बिछा दिया है। चाहे खिलौने हों या इलेक्ट्रानिक्स आइटम या फिर घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं, चीन में निर्मित सामानों ने अपनी हर जगह उपस्थिति दर्ज करा दी है, लेकिन बदलते समय के साथ ही नगर के  थोक व फुटकर दूकानदारों ने चाइनीज वस्तुुओं के बहिष्कार का मन बना लिया है। चीन के ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को रोकने के फैसले से नाराज फुटकर एवं थोक सामानों के विक्रेताओं का कहना है कि जब बात देेश के हित पर आ गई तो दूकानदारों को भी ठोस फैसले लेने होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए  चाइना में बनी वस्तुओं का मोह त्यागना पड़ेगा। यही कारण है कि वर्तमान में नगर के प्रमुख बाजारों में चाइनीज सामानों की  बिक्री काफी हद तक कम हो गई है। नगर के स्वामी दयानंद मार्ग स्थित कामद गिरी गिफ्ट कलेक्शन के अधिष्ठाता संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में नगर के प्रमुख बाजारों में चाइनीज सामानों की  बिक्री काफी हद तक कम हो गई है। वर्तमान में मात्र  30 प्रतिशत ही चाइनीज सामान बिक रहे हैं, जो आगामी दिनों में और भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब ग्राहक भी चाइनीज सामानों को छोड़ कर भारतीय सामनों की मांग करने लगे हैं। ग्राहकों को भी लगने लगा है कि चाइनीज सामानों की बिक्री से जो लाभ पहले चीन को मिलता था, अब बाजारों में भारतीय सामानों की मांग बढ़ने से उसका लाभ भारत को मिलेगा। अभी कुछ दूकानदार बचे सामानों को बेचकर मूलधन निकाल रहे हैं, लेकिन दूकानदारों का  मानना है कि आने वाले दिनों में चाइनीज खिलौने सहित समस्त प्रकार के सामानों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed