फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now children will not shiver in winter, funds received

Mirzapur News: अब जाड़े में नहीं ठिठुरेंगे बच्चे, धनराशि मिली

Sun, 30 Jun 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Now children will not shiver in winter, funds received
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब जाड़े में नहीं ठिठुरेंगे। शनिवार को डीबीटी से निर्धारित धनराशि 1200 रुपये उनके अभिभावकों के खाते में डाल दी गई। इस राशि से बच्चे स्वेटर, यूनीफाॅर्म, जूता-मोजा, बैग व कापी और पेंसिल खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीबीटी का अंतरण किया गया। जिले में वर्तमान में 223218 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से शनिवार को जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की उपस्थिति में परिषदीय विद्यालयों के 137528 बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी से धनराशि भेजी गई। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि शेष बच्चों के अभिभावकों के खाते में भी शीघ्र ही धनराशि भेजी जाएगी। इसमें 100 रुपये स्टेशनरी, स्वेटर के लिए 200 रुपये, जूता-मोजा के लिए 125 रुपये, बैग के लिए 175 रुपये तथा यूनीफाॅर्म के लिए 600 रुपये दिए गए है। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लालडिग्गी स्थित कंपोजिट रानी कर्णावती उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed