फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice to JE for submitting wrong report

Mirzapur News: गलत रिपोर्ट लगाने पर जेई को नोटिस

Sun, 08 Dec 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Notice to JE for submitting wrong report
मिर्जापुर। शिकायत के निपटारे की गलत रिपोर्ट लगाने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को जल निगम के अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर मड़िहान तहसील में लोगों की शिकायतों की सुनवाई के दौरा जिलाधिकारी के समक्ष 78 शिकायतें आईं। मौके पर पांच का निपटारा हुआ। समाधान दिवस पर पूरे जिले में 255 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर 34 का निपटारा हो पाया। सदर तहसील में एडीएम भू राजस्व सत्यप्रकाश सिंह, एएसपी नितेश सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान पैमाइश, बिजली व अतिक्रमण से संबंधित कुल 130 शिकायतें आईं। मौके पर 16 का निपटारा हो पाया। मड़िहान तहसील में जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान लालपुर गांव के राय साहब की पहड़ी मजरे में विद्युतीकरण कराने की मांग की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर, चुनार तहसील में एडीएम वित्त शिव प्रताप शुक्ला ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उस्मानपुर मुहल्ला निवासी सुरेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि दरगाह शरीफ मुहल्ले का इमरान आलम बैंक में पैसा जमा कराने के नाम पर उनका 25 लाख तथा बाकी लोगों का एक करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया है। उसके मकान पर बकायेदारों ने ताला लगा दिया था, लेकिन उसके दो भाई व अन्य लोग ताला तोड़कर रहने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान आईं 73 शिकायतों में से मौके पर तीन का निपटारा हो पाया। लालगंज तहसील में एडीएम नमामि गंगे डीपी सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आईं 94 शिकायतों में से मौके पर 10 का निपटारा हो पाया। इस दौरान कोल्हुआ के ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव की सरकारी भूमि पर कुछ दबंग लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। एक महिला ने आरोप लगाया कि गांव के ही दो लोगों ने घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। इस पर सीओ ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच का निर्देश दिया। उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ने भी प्रार्थना पत्र देकर तहसील परिसर में लगा हैंडपंप खराब होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed