{"_id":"676b47e39fdffae5de05ccb6","slug":"notice-to-four-medical-officers-for-poor-progress-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-127266-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खराब प्रगति पर चार चिकित्साधिकारियाें को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खराब प्रगति पर चार चिकित्साधिकारियाें को नोटिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जननी सुरक्षा योजना की प्रगति खराब मिलने पर अहरौरा, मड़िहान व राजगढ़ के चिकित्साधिकारियों के अलावा गुरसंडी के चिकित्साधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति व जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रगति खराब मिलने पर उन्होंने इन चार चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी सीएमओ को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की फीडिंग, पुरुष व महिला नसबंदी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अंधता निवारण, प्रधानमंत्री मातृ वंदन सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। अंधता निवारण कार्यक्रम के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को चश्मा वितरित कराने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर चौपाल लगाकर ग्रामीण, किसानों व नागरिकों को अंधता से बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंत्रा एप पर नियमानुसार डिलीवरी की प्रगति की फीडिंग भी सुनिश्चित कराने को कहा। जिलाधिकारी ने सीएमओ को आयुष्मान कार्ड व मंत्रा एप पर फीडिंग की प्रगति आदि की समीक्षा भी करने को कहा। जिलाधिकारी ने सीएमओ को पीएचसी व सीएचसी पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर मरीजों की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, एसडीएम मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम लालगंज आसाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद
विज्ञापन