फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice to 21 schools without schools

बगैर मान्यता के संचालित 21 विद्यालयों को नोटिस

Fri, 21 Apr 2017 12:27 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 21 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Notice to 21 schools without schools
school students

विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने  विकास खंड पहाड़ी में बिना के मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी किरन बाला सिंह ने बिना मान्यता संचालित 21 स्कूलों को चिंहिंत कर  नोटिस जारी किया है। संबंधित विद्यालयों से दो दिन के अंदर मान्यता की कापी मांगा है। दो दिनों के अंदर मान्यता की कापी जमा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

पहाड़ी ब्लाक में बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन धड्ल्ले से हो रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर बीएसए  मनभरन राम राजभर ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के लिए कहा था।बीएसए  के निर्देश पर 21 स्कूूलों को चिंहिंत किया गया है। जिसमें हाईटेक पब्लिक स्कूल पड़री, इंग्लिश स्कूल पड़री, शिक्षा बाल मंदिर भालपुर, शशांक पब्लिक स्कूल विरोहिया, श्रीमती चंपा देवी जूनियर हाईस्कूल गहिरा, शिवाजी शिक्षा निकेतन मोहनपुर भवरख, रेनबो पब्लिक स्कूल टौंगा सहित अन्य शामिल है। चिन्हित किए गए स्कूलों को खंड शिक्षा अधिकारी किरनबाला सिंह ने नोटिस भेजा है। जिसमें कहा कि बिना सक्षम अधिकारी से मान्यता प्राप्त किए ही स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल के मान्यता की कापी दो दिवस में कार्यालय परिसर में जमा करें। अन्यथा उनके स्कूलों का संचालन तत्काल बंदा दिया जाएगा। बिना मान्यता स्कूल संचालन करते पकड़े जाने पर आरटीई एक्ट 2009 के तहत एक लाख रूपए तक का जुर्माना और उल्लंघन जारी रहने पर प्रति दिन दस हजार की दर से जुर्माना हो सकता है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा विभाग की कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। नोटिस जारी करने से अन्य अमान्य स्कूलों के संचालकों में भी हड़कंप मचा हा।ऐ    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed