फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice issued to schools not uploading data

डॉटा अपलोड न करने वाले स्कूलों को नोटिस जारी

Sat, 12 Mar 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to schools not uploading data
मिर्जापुर। अभी तक शिक्षकों का विवरण पोर्टल पर अपलोड न करने वाले विद्यालयों को नोटिस भेजा जा रहा है। नौ मार्च तक पोर्टल पर जानकारी अपलोड करनी थी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी जोरों पर चल रही है। अधिकतर विद्यालय के शिक्षकों का विवरण अपलोड हो चुका है। लेकिन कई विद्यालय रह गए थे। जिनके शिक्षकों का विवरण अपलोड होना शेष है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार 63860 विद्यार्थी शामिल होंगे। कक्ष निरीक्षण के लिए लगभग 22 सौ कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके लिए जिले में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं की शुचिता को बनाए रखने के लिए एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जा रही है। इस बार की परीक्षा में पिछली बार की आई हुई उत्तर पुस्तिकाओं का ही प्रयोग किया जाएगा। पिछली बार परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं तो आ गई थी लेकिन परीक्षा नहीं हुई थी। इसलिए लगभग तीन लाख उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी थी। बोर्ड के निर्देशानुसार इस सत्र में भी उन्हीं उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के निर्धारण के पूर्व ही प्रशासनिक अधिकारियों व उनकी टीम के द्वारा पोर्टल पर डाले गए सभी परीक्षा केंद्रों की स्थलीय जांच की गई थी। उस जांच में जिन केंद्रों पर निर्धारित मूलभूत सुविधाएं तथा सीसीटीवी कैमरा व वॉयस रिकॉर्डर क्रियाशील अवस्था में पाया गया था। उन्हीं का परीक्षा केंद्र के लिए अनुमोदन किया गया था।
विज्ञापन

इस बार शामिल होंगे 66097 परीक्षार्थी
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में इस वर्ष 66097 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। संस्थागत में 63,860 परीक्षार्थी हैं, शेष व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। संस्थागत में 32,088 बालक और 31,772 बालिकाएं हैं। लगभग 2200 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे।माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 18206 बालक और 17246 बालिका सहित 35452 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 13882 बालक और 14526 बालिका सहित 28402 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा आफलाइन ही होनी चाहिए। पिछली बार न तो परीक्षा हुई और नहीं सही ढंग से परीक्षाफल भी जारी नहीं हुआ। इससे मेरिट भी नहीं बनी।
चार हेल्प डेस्क बनाए गए
मिर्जापुर। परीक्षार्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले में तहसीलवार चार हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। नगर में राजकीय इंटर कालेज, चुनार में राजकीय बालिका इंटर कालेज, मड़िहान में शांतिनिकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा तथा लालगंज में बापू उपरौध इंटर कालेज में हेल्प डेस्क बनाया गया है। हालांकि काफी दिनों तक विद्यालय बंद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई उस प्रकार से गति नहीं पकड़ सकी, जैसी होनी चाहिए थी। इसलिए शिक्षा विभाग ने बोर्ड के निर्देश पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए तहसीलवार हेल्प डेस्क का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed