फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   NOTA button press will vote on

वोट डालेंगे पर दबाएंगे नोटा का बटन

Thu, 02 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 02 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
NOTA button press will vote on
‌व‌िरोध करते व‌िकलांग

विज्ञापन
संयुक्त विकलांग क्रांति मंच के तत्वावधान में बुधवार को नगर के बरियाघाट स्थित सामुदायिक भवन परिसर में जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। 
 मंच के संयोजक मकबूल अहमद ने कहा कि किसी पार्टी प्रत्याशी के एजेंडे में विकलांग समाज के लिए किसी भी प्रकार का घोषणा नहीं किया गया है।

ऐसी स्थिति में विकलांग समाज अपने-अपने घर से बूथ तक जरूर जाएं औरा राइट टू रिजेक्ट नोटा का बटन दबा कर इन नेताओं को लोकतांत्रिक ताकत दिखाएं। मंच के नेता जटाशंकर सिंह ने कहा कि विकलांग समाज जोड़ने का काम कर रहा है, वहीं सारी पार्टियां तोड़ने का काम कर रही हैं। कहा कि शत-प्रतिशत नोटा का बटन दबा कर उन्माद फैलाने वाली सभी पार्टियों के नेताआें को उनकी हैसियत बताने का काम करें।


इस दौरान रामसिंह कोल, केदार यादव, गोलू अली, मोहम्मद अली, शमीम, सुभाष मौर्य, पूरन सिंह, जितेंद्र सोनकर, अंजुम बानों, कुसुम सिंह, रामबली सिंह, भगवान दास, माता प्रसाद, मुनौव्वर, लोकनाथ पटेल, सुनील, ज्योति देवी, नंदलाल, सेवालाल, कमला प्रसाद, सभाजीत, राहुल राज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed