{"_id":"58c44a414f1c1b0f3bdc7e4e","slug":"not-like-his-representation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पसंद इनकी नुमाइंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पसंद इनकी नुमाइंदगी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
evm
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नोटा का अधिकार चुनाव आयोग ने दिया था। जनता ने विधानसभा चुनाव में 12 हजार 530 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। जिसमें सर्वाधिक चार हजार 393 मतदाताओं ने छानबे में नोटा बटन दबाया। नोटा का बटन दबा कर 12 हजार 530 प्रत्याशियों ने जिले के सभी प्रत्याशियों को नकार कर बता दिया है कि मतदाता अब जागरूक हो रहा है। धर्म, जाति के नाम पर वोट नहीं देंगे बल्कि शिक्षा और विकास के नाम पर ही वोट देंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार को पालीटेक्निक परिसर में सुबह आठ बजे से शुरु हुई। मतगणना के परिणाम आने के बाद मतदाताओं ने प्रत्याशियों को एक बार दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब समय बदल रहा है। प्रत्याशियों को देश व प्रदेश का विकास करना होगा। अन्यथा प्रत्याशी नोटा का बटन दबाने से भी गुरेज नही करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान मिर्जापुर में 12 हजार 530 मतदाताओं ने नोटा अर्थात नान फॉर एबब का प्रयोग किया है। जिसमें छानबे विधानसभा में 4 हजार तीन सौ 93, मिर्जापुर में एक हजार तीन सौ 27, मझवां में एक हजार छह सौ 55, चुनार में दो हजार पांच सौ 41 तथा मड़िहान में दो हजार छह सौ 14 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।