फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Not a single complaint resolved in four police stations

Mirzapur News: चार थानों में एक भी शिकायत का निपटारा नहीं

Sun, 11 Feb 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Not a single complaint resolved in four police stations
मिर्जापुर। जिले के सभी 18 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी थानों में कुल 154 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर सिर्फ 30 का ही निपटारा हो पाया। चार थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी ने कोतवाली शहर में लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने थाने में आए फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी नगर मनोज गुप्ता ने कटरा कोतवाली में समस्याएं सुनीं। शहर कोतवाली में चार में से एक, कटरा कोतवाली में 11 में से दो, विंध्याचल में 14 में से एक, देहात कोतवाली में 28 में से चार, चील्ह थाने में छह में से दो, कछवां में चार में से एक, पड़री में तीन में से एक शिकायत का निपटारा किया गया। इसी तरह से लालगंज थाने में 11 में से दो, हलिया में 15 में से चार, जिगना में 13 में से तीन, मड़िहान में छह में से एक, राजगढ़ में चार में से एक, अहरौरा में नौ में से चार, अदलहाट में नौ में से तीन मामलों का निस्तारण किया गया। संतनगर में आए एक, जमालपुर में चार, ड्रमंडगंज में छह और चुनार में छह में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। जिगना थाने में नायब तहसीलदार लालचंद राम चंद्र प्रकाश पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। चुनार में उपजिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह व एएसपी नक्सल ओम प्रकाश सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जमालपुर में सीओ चुनार अशोक कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। सक्तेशगढ़ में उप जिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी, संतनगर में थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने लोगों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed