{"_id":"6ab8287497a98d8dcb0071c5","slug":"not-a-single-case-resolved-across-11-police-stations-on-samadhan-diwas-grievance-redressal-day-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161983-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: समाधान दिवस पर 11 थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: समाधान दिवस पर 11 थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 18 थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में 86 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें सात का निस्तारण किया गया। 11 थानों पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। थानों पर ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित आए।
कटरा कोतवाली में नौ में तीन, देहात कोतवाली में सात में दो, हलिया थाने में पांच में एक और मड़िहान थाने में चार में एक मामले का निस्तारण हुआ। विंध्याचल थाने में छह, चील्ह थाने में सात, कछवां थाने में सात, पड़री थाने में एक, लालगंज थाने में तीन, जिगना थाने में आठ, संतनगर थाने में पांच, ड्रमंडगंज थाने में दो, चुनार थाने में चार, अदलहाट थाने में दो, जमालपुर थाने में तीन, अहरौरा में पांच और राजगढ़ थाने में पांच मामलों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। मड़िहान: थाने पर एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी, तहसीलदार मड़िहान आशीष पांडेय, थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। हलिया: थाना परिसर में एसडीएम अजीत कुमार और सीओ लालगंज अमर बहादुर ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
सगरा गांव निवासी सूर्य लाल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने कई वर्ष पूर्व सगरा गांव में एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। दो वर्ष तक वह जमीन पर काबिज रहे, लेकिन दो वर्ष से गांव निवासी एक व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।इस मौके पर थाना राजस्व निरीक्षक शिव कुमार चौबे, अशोक दुबे, प्रमोद सिंह, लेखपाल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।