फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nomination done for election of District Cooperative Bank Managing Committee

Mirzapur News: जिला सहकारी बैंक के प्रबंध समिति के चुनाव के लिए किया गया नामांकन

Mon, 19 Jun 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nomination done for election of District Cooperative Bank Managing Committee
मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के प्रबंध समिति के सदस्य के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन किए गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सहकारी बैंक के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

रविवार को हुए नामांकन में चतरा क्षेत्र से अलोपी चंद्र, जमालपुर से दिनेश सिंह, दुद्धी से संतोष कुमार सिंह, नगर से जगदीश प्रसाद सिंह, नरायनपुर से आशा देवी, प्रतिभा सिंह, पहाड़ी से जया सिंह, बभनी से अवधेश कुमार सिंह, मड़िहान से हरिशंकर सिंह, नील रतन सिंह, रार्वट्सगंज से बल्देव सिंह, लालगंज से विपुल सिंह, श्याममुरारी ने नामांकन किया। इनके अलावा व्यक्तिगत में बृजभूषण सिंह, वृत्तिक क्षेत्र-1 विधि से अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, वृत्तिक क्षेत्र-2 कृषि से शिवमणि सिंह, घनश्याम सिंह तथा वृत्तिक क्षेत्र-3 वाणिज्य से सियाराम बिंद ने नामांकन किया। सोमवार को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद अपराह्न तीन से पांच बजे तक वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

अगले दिन 20 जून को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नामवापसी का समय निर्धारित किया गया है। उसी दिन दाेपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा। यदि जरूरी हुआ तो तो 22 जून को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के पश्चात उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा यदि आवश्यक हुआ तो सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव 23 जून को अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। उधर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल ने भी रविवार को नामांकन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह, पूर्व राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा, चुनार विधायक अनुराग सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed