फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No case was filed against the toll workers who assaulted the victim

Mirzapur News: मारपीट करने वाले टोलकर्मियों पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 29 Nov 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
No case was filed against the toll workers who assaulted the victim
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित फत्तेपुर टोल प्लाजा पर बीते बुधवार की रात करीब आठ बजे अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों के साथ टोल कर्मियों ने मारपीट की। इस मामले में तहरीर दिए जाने के बाद भी बृहस्पतिवार को देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

समदपुर गांव निवासी चंद्रमा पटेल ने 27 नवंबर को रात में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वे अपने दादा का नरायनपुर रैपुरिया घाट पर अंतिम संस्कार कर घर लौट ररे थे। रास्ते में फत्तेपुर पहुंचने पर गाड़ी में लगे फास्ट टैग में पैसा होने के बावजूद टोल प्लाजा के स्कैनर से पैसा नहीं कट पा रहा था। इस पर टोल कर्मियों ने नकद पैसे की मांग की। उन्होंने नकद पैसे नहीं होने का हवाला देते हुए टोलकर्मियों से फास्ट टैग से ही पैसा काटने के लिए कहा। इसी बात पर कहासुनी होने लगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि कहासुनी के दौरान ही 20-25 की संख्या में टोल कर्मी उन्हें मारने-पीटने लगे और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। एएसपी ऑपरेशन ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर उनका मेडिकल कराया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि सीसी फुटेज की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed