फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No arrangement in cow shelters to protect animals from cold

पशुओं को ठंड से बचाने के लिए गोआश्रय स्थलों में व्यवस्था नहीं

Tue, 18 Oct 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
No arrangement in cow shelters to protect animals from cold
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड शुरू हो गई है। रात में हल्की ठंड लगने के बावजूद जिले के स्थायी व अस्थायी गोआश्रय स्थलों में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिले में तीन स्थायी व 22 अस्थायी गोआश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें से पटेहरा कला, हलिया के उमरिया व पहाड़ी विकास खंड के सिंधोरा में स्थायी गोआश्रय स्थल हैं। इन गोआश्रय स्थलों में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। पटेहरा कला स्थित आश्रय स्थल करीब 400 गोवंश रखे गए हैं। इन पशुओं के ळिए 80 क्विंटल भूसा गोदाम में रखा हुआ है। पशुओं को ठंड से बचाव के लिए अभी तक यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

हलिया विकास खंड के उमरिया स्थित पशु आश्रय स्थल में 300 गोवंश हैं। इनके लिए 70 क्विंटल भूसा गोदाम में रखा गया है। इसी तरह से गौरवा में 195 पशु तथा 25 क्विंटल भूसा, हलिया में 195 पशु व 20 क्विंटल भूसा, गलरा में 244 पशु व 200 क्विंटल भूसा, हथेड़ा में 64 पशु व 13 क्विंटल भूसा उपलब्ध है। यहां भी ठंड से बचाव के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना विकास खंड के रसौली व नीबीगहरवार में पशु आश्रय स्थल है। जहां ठंड से बचाव के लिए प्लास्टिक की व्यवस्था है तथा मवेशियों को धूप में रहने की व्यवस्था भी है। लालगंज क्षेत्र के बामी व उसरी खम्हरिया स्थित गोवंश आश्रय स्थल में पशुओं को ठंड से बचाव के लिए त्रिपाल की व्यवस्था की गई है। बामी में 414 गोवंश व उसरी खम्हरिया स्थित अस्थायी आश्रय स्थल में कुल 204 गोवंश मौजूद हैं। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि ठंड के मौसम में गोवंश को सुरक्षित रहने के उपाय के बारे में गोपालकों को प्रशिक्षित कर जरूरी जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पशु विभाग एलएसडी (लंपी स्किन डिजिज) से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। विभाग की तरफ से पांच लाख 11 हजार लक्ष्य की तुलना में दो लाख 70 हजार गोवंश का टीकाकरण कर लिया गया है। पशुओं को ठंड से बचाव की भी तैयारी की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केएन कुशवाहा ने बताया कि पशुओं को ठंड से बचाव के लिए भी तैयारी की जा रही हैं। जूट के बोरे गोवंश को ओढ़ाए जाएंगे और आश्रय स्थलों में जूट के पर्दे लटकाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed