{"_id":"68e2caad53193867f406311e","slug":"nine-sanitation-workers-were-suspended-for-missing-duty-one-was-withheld-a-days-salary-by-the-dpro-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-141377-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ड्यूटी से गायब नौ सफाईकर्मी निलंबित, एक का डीपीआरओ ने रोका एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ड्यूटी से गायब नौ सफाईकर्मी निलंबित, एक का डीपीआरओ ने रोका एक दिन का वेतन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का रविवार को शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सिटी ब्लॉक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। लोहंदीकलां, लोहंदी खुर्द और नकहरा में हुए सफाई कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सफाईकर्मी राममोहन, अनुपमा देवी, संजय, सुनीता रानी, पुष्पा देवी, जय प्रकाश, पुष्पराज सोनकर, गीता देवी व राजकुमारी देवी सहित नौ सफाईकर्मियों को ड्यूटी से गायब होने पर निलंबित कर दिया। सफाईकर्मी गायत्री देवी का एक दिन का वेतन, सचिव को सही ढंग से निगरानी नहीं करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि तथा खंड प्रेरक का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को उनके विकासखंड में शिथिल पर्यवेक्षक के लिए कठोर चेतावनी जारी किया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले दिन से वे सचेत होकर अतिरिक्त कमी और संसाधन लगाकर गांव में सफाई कार्य कराएंगे। निरीक्षण में गांव में गंदगी मिलने पर एडीओ पंचायत, सचिव और ग्राम प्रधान की जबाबदेही होगी।
राजगढ़ क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
भावां। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रविवार को राजगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। राजगढ़, खम्हारिया, कलवारी माफी, रामपुर 38, सेमरा बरहों में सफाई कार्य कराया गया। अभियान में नाली, सड़क किनारे उगी झाड़ी कटाई, गड्ढों में जमे पानी में एंटी लार्वा दवा छिड़काव कराया गया। मच्छर से बचने के लिए मच्छररोधी दवा तथा किसी को भी हल्का बुखार होने या उल्टी दस्त की शिकायत होने पर तत्काल अस्पताल ले जाने की अपील की गई।