{"_id":"5856dda44f1c1be20ac06483","slug":"nine-gram-pradhan-will-be-honoured-by-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महिला प्रधानों को आज मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महिला प्रधानों को आज मिलेगा पुरस्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नौ महिला प्रधानों को सोमवार को लखनऊ में रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महिला प्रधानों को सम्मानित करेंगे। रविवार की रात जिला कोआर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन विनोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला प्रधान पुरस्कार लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गईं।
अपने गांवों में महिला विकास के लिए काम करने वाली महिला प्रधानों को रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इन महिला प्रधानों ने अपने गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने, दहेज प्रथा के उन्मूलन, महिला उत्थान, बाल विवाह पर रोक लगाने आदि सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए चुना गया है। चुनी गई महिला प्रधानों में सीखड़ ब्लॉक के कठेरवा गांव की प्रधान सपना सिंह, विकास खंड मझवां के जलालपुर की प्रधान मीरा देवी, मझवां ब्लॉक के रामचंदरपुर की प्रधान प्रतिमा देवी, बजहां की प्रधान शीला देवी, महावलपुर की प्रधान रंजना देवी, मलोधरपुर की प्रधान सविता देवी, भैंसा की प्रधान शकुं तला देवी,विकास खंड कोन के जगदीश पुर की प्रधान मनाऊ देवी और दुगरहा असवा की प्रधान सुशीला देवी शामिल हैं।