फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nine cases of bike theft; bail petitions rejected in all of them.

Mirzapur News: बाइक चोरी के नौ मामले और सभी में जमानत याचिका खारिज

Sat, 13 Jun 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nine cases of bike theft; bail petitions rejected in all of them.
विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल रिजवी ने सभी नौ मामलों में जमानत प्रार्थना पत्र किया निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। शहर कोतवाली में दर्ज चोरी के नौ मामलों में आरोपी पवन कुमार विश्वकर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए विशेष जज आसिफ इकबाल रिजवी ने सभी नौ मामलों में याचिका खारिज कर दी।

शहर कोतवाली क्षेत्र से विपिन कुमार मौर्या ने 14 जनवरी को तहरीर देकर बताया कि घंटाघर सब्जी मंडी से बाइक चोरी हो गई। आकाश कुमार यादव ने 10 फरवरी को तहरीर देकर बताया कि टीबी अस्पताल से बाइक चोरी हो गई। शैलेश कुमार यादव ने 23 मार्च को तहरीर देकर बताया कि जिला अस्पताल से बाइक चोरी हो गई। पवन कुमार मौर्या ने 27 फरवरी को तहरीर देकर बताया कि जिला अस्पताल से बाइक चोरी हो गई। प्रदीप कुमार ने छह अप्रैल को तहरीर देकर बताया कि कचहरी के गेट-3 से बाइक चोरी हो गई। प्रिंस वर्मा ने 26 मार्च को तहरीर देकर बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय गेट नंबर छह से उसकी बाइक चोरी हो गई। हृदय नरायण पांडेय ने पांच अप्रैल को तहरीर देकर बताया कि कचहरी परिसर से बाइक चोरी हो गई। चोरी की नौ प्राथमिकी शहर कोतवाली में दर्ज हुई। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा कर बाइक चोरी आरोपी पवन कुमार विश्वकर्मा निवासी डेरवा विंध्याचल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पवन कुमार विश्वकर्मा ने सभी नौ मामलों में अधिवक्ता के मध्यम से जमानत याचिका दाखिल किया। शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। सभी नौ मामले की सुनवाई करते हुए विशेष जज आसिफ इकबाल रिजवी ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed