{"_id":"66b7c70012592ac2c001d3a8","slug":"nimiya-ke-dar-maiya-jhulelin-jhulanawa-par-jhume-log-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-120432-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: निमिया के डार मैया झूलेलीं झुलनवा... पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: निमिया के डार मैया झूलेलीं झुलनवा... पर झूमे लोग
विज्ञापन
विंध्याचल। नाग पंचमी के मौके पर विंध्य धाम में रात भर भक्ति गीतों की बयार बहती रही। देवी जागरण में भजन गायक भरत शर्मा व्यास एवं लोकगीत (बिरहा) गायक विजय लाल यादव के साथ ही अन्य कला साधकों ने माता के चरणों में एक से बढ़कर एक गीत समर्पित किए।
विंध्य दरबार में नाग पंचमी पर श्री विंध्य नाग पंचमी पूजन समिति की तरफ से देवी जागरण का आयोजन किया गया। माता के भव्य शृंगार और पूजन के बाद कलाकारों ने भजन और गीत सुनाए। भजन गायक भरत शर्मा व्यास ने निमिया के डार मैया झुलेलीं झुलनवा... समेत कई और भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इसी क्रम में बिरहा गायक विजय लाल यादव ने तोरे भरोसे भईली गवरिया देवी माई हो, विंध्याचल की रानी... समेत कई गीत गए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ गायक सुशील मौर्य ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद आचार्य अगस्त द्विवेदी समेत 11 बटुकों की तरफ से मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की गई। देवी जागरण के क्रम में गायिका काव्य कृष्ण मूर्ति ने पहाड़ वाली मैया..., भजन गायक सुशील कुमार मौर्य ने दुनिया न चले श्रीराम के बिना..., स्थानीय गायक सुमित द्विवेदी ने चलो बुलावा आया है... तथा हंस लाल यादव ने विंध्याचल मैया कृपा करो... प्रस्तुत कर माता के दरबार में हाजिरी लगाई। पंडित रत्नेश दुबे, नीतीश पांडेय ने भी देवी गीत प्रस्तुत किए। विनय मिश्रा, राजू हंस लाल यादव, नीतीश पांडेय, राहुल दुबे, काव्य कृष्ण मूर्ति, प्रियंका पांडेय, काजल लाडली ने भी माता की आराधना की। रंगमंच कलाकार अमित श्रीवास्तव ने भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी। समिति की तरफ से सभी कलाकारों को अंग वस्त्र तथा मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र रहे। सालाना आयोजन के दौरान समिति की ओर से माता की चारों प्रहर भव्य शृंगार के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान शृंगारिया रघुवर दयाल उपाध्याय, सुमित द्विवेदी, अभिनेष द्विवेदी, उपेंद्र त्रिपाठी, आशीष उपाध्याय, रतन मोहन मिश्र, संतोष कुमार, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।