{"_id":"580d10ac4f1c1bce75bc21b7","slug":"nia-was-looking-for-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की तलाश में आई एनआईए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों की तलाश में आई एनआईए
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) इन दिनों मिर्जापुर, चंदौली व वाराणसी में पाकिस्तान के जासूसों से जुड़े कुछ संदिग्धों की तलाश में घूम रही है। तार गत दिनों पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बीकानेर से दबोचे गए आतंकियों से मिले इनपुट के आधार पर उनसे जुड़े लोगों की तलाश में टीम शनिवार की रात चंदौली में छापमारी करती रही। उसके बाद मिर्जापुर पहुंची। टीम लालडिग्गी इलाके के एक होटल में ठहरी है। पता चला कि उसके हाथ कोई संदिग्ध लगा भी है।
गत दिनों बीकानेर में पुलिस को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ और रिकार्ड खंगालने के बाद पता चला कि उनके तार मिर्जापुर, चंदौली व वाराणसी के लोगों से जुड़े हैं। वे उनके यहां काफी समय तक ठहरे भी थे। उनकी तलाश में एनआईए की टीम शनिवार को चंदौली पहुंची। लगभग 12 घंटे तक टीम के सदस्य किराएदारों आदि के बारे में पता लगाती रही। उसके बाद टीम के सदस्य देर रात मिर्जापुर पहुंचे। यहां भी टीम ने कई मुहल्लों में जाकर किराएदारों के बारे में जानकारी हासिल की।
इस दौरान उसने कुछ लोगोें का पता लगाया है और एक-दो पर टीम ने घेराबंदी कर रखी है। फिलहाल टीम के सदस्य लालडिग्गी इलाके के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं और कयास लगाया जा रहा है कि सोमवार को किसी की गिरफ्तारी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अपने कुछ परिचितों के यहां मिर्जापुर, चंदौली व सोनभद्र में कुछ दिनों तक रुके थे। जानकारों का कहना है कि टीम इसके बाद सोनभद्र जाएगी। हालांकि इस संबंध में अभी जिले की पुलिस किसी भी तरह जानकारी से इंकार कर रही है।