फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   New works of MNREGA stalled in the district

जिले में मनरेगा के नए कार्य ठप

Fri, 25 Feb 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
New works of MNREGA stalled in the district
जिले में चुनावी आचार संहिता के चलते मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों पर असर पड़ा है। हालांकि अधिकांश जगहों पर काम चल रहे हैं लेकिन नए कार्यों की स्वीकृति नहीं हुई है। पुरानी आईडी वाले कार्य हो रहे हैं, जबकि नई आईडी आचार संहिता के चलते नहीं बनाई जा रही है। फिलहाल पीएम एवं सीएम आवास के काम जारी हैं।
विज्ञापन

सिटी ब्लॉक के 87 ग्राम पंचायतों में अधिकांश जगहों पर मनरेगा के कार्य चल रहे हैं। इसमें अधिकांश ग्राम पंचायतों में पीएम आवास के कार्य चल रहे हैं। बीडीओ राम दरस चौधरी ने बताया कि नई आईडी नहीं बनाई जा रही है, लेकिन जो पुराने काम हैं, वे जारी हैं। उससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। छानबे ब्लॉक में लगभग 1700 मनरेगा श्रमिक कुशहा, गोगांव, नदिनी, गोनौरा, कामापुर सहित कई ग्रामपंचायतों में कार्य में लगे हैं। खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। खेतों में फसल आदि होने की वजह से ग्राम पंचायतों में कम कार्य हो रहे हैं। लालगंज विकासखंड के 53 ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। विभिन्न कार्यों में 845 जॉब कार्ड धारक काम में जुटे हुए हैं। बताया गया कि मांग के अनुरूप रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हलिया विकासखंड के 79 ग्राम सभाओं में से 70 में मनरेगा के तहत कार्य चल रहे हैं। ग्राम पंचायत बेदउर , तिलाव नंबर 4 उमरिया, बबुरा कला, बबुरा रघुनाथ सिंह, बरडीहा कला बस कोप तथा गंजरिया में मनरेगा के तहत कार्य नहीं चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को 3178 लोगों को रोजगार मिला है। विकास खंड के 79 ग्राम सभाओं में 5 लाख 69 हजार 197 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। नौ ग्राम पंचायतों में कार्य नहीं होने से श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नरायनपुर ब्लाक के 96 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य चल रहे हैं। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद कार्य में कमी आयी है। पूर्व में स्वीकृत व आधे अधूरे कार्य ही कराये जा रहे हैं। चुनाव बाद नये कार्यों की स्वीकृत कर तेजी से मानव दिवस सृजित कर कार्य शुरू कराया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ विकासखंड में मनरेगा के तहत 83 ग्राम पंचायतों में से 74 में 3318 मजदूरों से मनरेगा का काम कराया जा रहा है। एपीओ पंकज कुमार ने बताया कि विकासखंड के सेमरा बारहों गांव में मनरेगा के तहत चकरोड का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं रामपुर बरहों में संपर्क मार्ग पर मिट्टी का काम मजदूरों से कराया जा रहा है। जौगढ़ ग्राम पंचायत में नाली निर्माण एवं संपर्क मार्ग निर्माण, गोलहनपुर ग्राम सभा में बंधी मरम्मत का कार्य, राजगढ़ ग्राम में नाली का कार्य, कुड़ी ग्राम में नाली एवं संपर्क मार्ग का कार्य, खोराडीह में मुख्यमंत्री आवास निर्माण एवं खेत समतलीकरण का कार्य, रामपुर शत्तएसगढ़ में मुख्यमंत्री आवास एवं इंटरलॉकिंग के कार्य कराए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में रेसियो सही नहीं है, वहां जोर देकर मनरेगा के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। चुनाव की वजह से धीमी गति से कार्य चल रहे हैं। चुनाव समाप्त होते ही कार्य में तेजी आ जाएगी। डीसी मनरेगा मो. नफीस का कहना है कि जिले में मनरेगा के तहतत नए कार्य नहीं शुुरू हुए हैं, लेकिन जो पुराने कार्य हैं, वे चल रहे हैं। अधिकतर कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed