{"_id":"61d5e7e413733a23d21d6ea9","slug":"new-india-will-be-built-with-youth-mirzapur-news-vns6318090106","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के साथ होगा नए भारत का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के साथ होगा नए भारत का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के सिटी क्लब परिसर में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे नए भारत के निर्माण के लिए आगे आएं। कहा कि भाजपा युवाओं के लिए हर कदम पर उनके साथ है।
मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा युवाओं के साथ मिलकर नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। भाजपा युवाओं की शक्ति को जानती है। युवा ही देश के कर्णधार हैं। उनको अवसर उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता है। कौशल विकास मिशन जैसे कार्यक्रमों ने लाखों असंगठित क्षेत्र के युवाओं को भविष्य का स्वर्णिम अवसर दिया है। पार्टी आगे भी युवाओं के विकास के लिए संकल्पित है। विशिष्ट अतिथि भाजयुुमो के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने कहा कि आज बन रहे सड़कों के जाल से आम जीवन सुगम बनताजा रहा है। अब कोई रिश्तेदार नहीं कहता कि मिर्जापुर आने के लिए किसी भी ओर से रास्तानहीं है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के चलाए गए कार्यक्रमों को भी बताया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह ने युवाओं को उत्साहित करतेहुए बताया कि खाद्यान्न, सड़क व मकान का जो इंतजाम आज भाजपा ने कर दिया है वह अन्य शासनकाल में स्वप्न ही था। कोरोना काल मेंहर प्रवासी की सुगम घर वापसी मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ही संभव था। जिले ही नहीं वरन पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। किसानों को उचित समर्थन मूल्य मिल रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता सिद्धार्थ मिश्र मोंटी व संचालन कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव को आना था लेकिन वह नहीं आए। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, युवा मोर्चा जिला प्रभारी राजेश सिंह हिंद, दिनेशप्रताप सिंह, जगदीश सिंह पटेल, श्याम सुन्दर केसरी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जाह्नवी तिवारी, हेमंत त्रिपाठी, प्रमोद सिंह,गौरव ऊमर, भावेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश दूबे, अखिलेश सिंह, प्रणेश प्रताप, दिनेश सिंह, राजेश कुमार, नागेश्वर तिवारी, राघवेन्द्र उपाध्याय, प्रितेश सिंह, रोहित त्रिपाठी, शिखर गिरी, आकाश गुप्ता, धीरज केसरी, अभिनव सिंह, उत्कर्षपाण्डेय, शशांक दूबे, अनुराग दूबे, दीपक शुक्ला, उज्ज्वल राज, सौरभ प्रजापति, धनंजय सिंह, आलोक, उमेश चौबे, राकेश पटेल डब्बू, गौरव पटेल समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पैकेट के लिए हुई गहमागहमी : सम्मेलन के बीच में जिस समय भाजयुमो के जिला सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल का संबोधन चल रहा था। उसी समय पीछे की ओर से किसी ने लंच पैकेट के लिए कह दिया। इसके बाद भीड़ उधर जाने लगी लेकिन कुछ ही देर में सभी आकर अपनी सीटों पर बैठ गए।