{"_id":"67351327726011695f02cb2c","slug":"ndas-victory-is-certain-on-all-seats-arun-singh-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-125089-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित : अरुण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित : अरुण सिंह
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने बुधवार को मझवां विधानसभा के एक लॉन में ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने मझवां विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब किसान, नौजवान खुशहाल हैं। आजादी के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार में गरीब आदमी को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल, उज्ज्वला गैस योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान स्वास्थ्य योजना आदि का लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने पहाड़ी ब्लॉक के भरपुरा, मझवां के लरवक व अन्य जगहों पर भी बैठक की। इस दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक व भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद, एमएलसी विनीत सिंह, सीटी ब्लॉक प्रमुख पुष्प कुमार पटेल, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय, मझवां ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कछवां क्षेत्र में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, एमएलसी धर्मेद्र राय ने बुधवार को बजहां, बाड़ापुर, सरावां में सेक्टर संयोजकों, पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की और घर-घर जनसंपर्क किया। अनिल राजभर ने कहा कि सबको एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करनी है। सरावां में दिनेश उपाध्याय के आवास पर बडी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। यहां मनोज सिंह, अशोक सिंह, किशन पासवान, राज बिंद, आकाश सिंह, अजय उपाध्याय, राय चंद दुबे आदि मौजूद थे। उधर, बजहां में जटाशंकर सिंह के आवास पर भी काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां तरुण राय, हिमांशु सिंह, छेदी सिंह, पवन सिंह, अमन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।