फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navratri 2023 Devotees Worship of maa Katyayani in Vindhyachal temple echoed in the streets Jag Janani Jai J

Navratri 2023: विंध्याचल में मां कात्यायनी के स्वरूप का भक्तों ने किए दर्शन, गलियों में गूंजा- जग जननी जय जय

Fri, 20 Oct 2023 01:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Oct 2023 01:10 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र मेले के छठवें दिन विंध्याचल मंदिर में स्थानीय सहित देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों ने हाजिरी लगाई।  मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन अनवरत जारी है। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही। 

विज्ञापन
Navratri 2023 Devotees Worship of maa Katyayani in Vindhyachal temple  echoed in the streets Jag Janani Jai J
विंध्याचल मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर शुक्रवार को विंध्याचल में माता भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन पूजन किया।  मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन अनवरत जारी है। सुबह से दोपहर 12 तक डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने माता दरबार में पहुंचकर सुख, समृद्धि की मंगलकामना की। गंगा घाटों पर शुक्रवार की भोर से ही स्नान-ध्यान का सिलसिला चलता रहा। त्रिकोण पथ पर स्थित अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन


मां के दर्शन पूजन के लिए बिहार, झारखंड, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से विंध्यधाम पहुंचे । मां का दर्शन पूजन करने से पहले भक्तों ने गंगा स्नान किया। हाथों में नारियल-चुनरी लिए श्रद्धालु मंदिर के बाहर लंबी कतारों में लगे रहे।

विज्ञापन

भव्य श्रृंगार का दर्शन कर देवी भक्त निहाल 

धाम की सातों गलियां देवी भक्तों से पटी रहीं। माता के जयकारे गुंजते रहे।  मंगला आरती के बाद कपाट खुलते ही गुड़हल, कमल व गुलाब पुष्पों सहित रत्न जड़ित हार से माता के हुए भव्य श्रृंगार का दर्शन कर देवी भक्त निहाल हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Navratri 2023 Devotees Worship of maa Katyayani in Vindhyachal temple  echoed in the streets Jag Janani Jai J
विंध्याचल मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्र मेले के छठवें दिन देवी मंदिर पर स्थानीय सहित देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों ने हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बीच घंटा, घड़ियाल, शंख और नगाड़ा के साथ पहाड़ा वाली के जय- जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। गंगा घाटों पर मुंडन संस्कार कराने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। 

मां विंध्यवासिनी का झांकी दर्शन



गर्भगृह की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबी कतार देख अधिकांश श्रद्धालुओं ने झांकी से ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाकर धन्य हुए। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के पश्चात त्रिकोण मार्ग पर निकले श्रद्धालुओं से कालीखोह स्थित काली व अष्टभुजा मंदिर गुलजार रहा। दोनों मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

कालीखोह में माता काली के दर्शन-पूजन के पश्चात बगल में स्थित सीढ़ियों के रास्ते भक्त अष्टभुजा मंदिर की ओर प्रस्थान करते दिखे। लगभग ढाई किलोमीटर दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच गुजरते वक्त श्रद्धालुओं को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed