फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Napa started construction of temporary road

नपा ने शुरू किया अस्थायी सड़क का निर्माण

Fri, 25 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Napa started construction of temporary road
नगरपालिका परिषद ने नटवा के गड्ढे युक्त मार्ग की मरम्मत शुक्रवार को शुरू कर दी। नपाध्यक्ष ने बताया कि अभी इसे अस्थायी रूप से ठीक किया जा रहा है। पत्रक भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कुछ दिनों पहले ही बारिश से बदहाल नटवा मार्ग का निरीक्षण किया था। नगर में जलनिगम के कार्य के कारण महंत शिवाला मार्ग पहले से ही बन्द है। हल्की से बारिश के कारण जहां नटवा मार्ग एवं रेलवे अंडर पास के नीचे जलजमाव के कारण आने-जाने वाले राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नगरवासियों की समस्या को देखते हुए पालिकाध्यक्ष ने अवर अभियंता को स्थायी मार्ग बनाने के साथ टूटे हुए चेंबरों और गड्ढों को भरने का निर्देश दिया था। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह से निर्माण विभाग द्वारा गड्ढों को भरने के साथ अस्थायी मार्ग का कार्य प्रारंभ कर दिया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अभी अस्थायी तौर पर मार्ग का निर्माण और बड़े गड्ढों को भरा जा रहा है। इससे इस बरसात में आवागमन प्रभावित नहीं होगा। शासन में सबरी चौराहे से चिमनी तक का मार्ग के निर्माण के लिे पत्रक सौंपा जा चुका है। जैसे ही धन निर्गत होगा, पक्के मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed