फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nand Gopal born in every house, people celebrated with joy

Mirzapur News: घर-घर जन्मे नंद गोपाल, मनाईं ंखुशियां

Sun, 17 Aug 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nand Gopal born in every house, people celebrated with joy
सजी झांकी - फोटो : संवाद
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शनिवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों, आश्रमों व घरों में झांकियां सजाई गईं। विंध्याचल के पं.अंबा महाराज ने बताया कि मंदिरों और घराें में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वृद्धि योग कृतिका नक्षत्र में रात 11 बजकर 26 मिनट से रात 12 बजकर 24 मिनट तक जन्माष्टमी मनाई गई। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल का उद्घोष गूंजता रहा। लोग खुशी से झूम रहते। भजन-कीर्तन के साथ ही शंख व घंटे की ध्वनि से क्षेत्र गुंजायमान रहा। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए। व्रतियों ने श्रीकृष्ण का जन्म करने के बाद अल्पाहार ग्रहण किया। मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई। जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। एक बढ़कर एक झाकियां देखकर लोग भाव विभोर रहे थे।
विज्ञापन

बुंदेलखंडी स्थित बांके बिहारी व द्वारकाधीश मंदिर के अलावा नगर के अन्य इलाकों तथा ग्रामीण अंचलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम मनाई गई। भरुहना स्थित के एम बिल्डर्स में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजन कीर्तन व प्रसाद वितरित किया गया। मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिगना, क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विजयपुर, हनुमान मंदिर चेहरा, श्रीनिवास धाम, गोड़सर सरपत्ती, भटेवरा, गोगांव, जोपा, बबुरा, नदिनी, बदेवरानाथ, मनिकठी, भिटरिया, गौरा आदि स्थानों पर जन्माष्टमी मनाई गई। हलिया,
विज्ञापन

स्थानीय थाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर महिला पुलिस की तरफ से झांकी सजाई गई। वहीं ब्लॉक परिसर दुर्गा मंदिर, सोनगढ़ा अनंदी कुंवरि देवी धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।।अदलहाट, क्षेत्र के हाजीपुर शिव मंदिर, गरौड़ी कस्बा स्थित ठाकुर जी मंदिर, भुइली खास, सुरहा, इब्राहिमपुर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मध्य रात्रि में भगवान के जन्म के अवसर पर जगह-जगह भजन किर्तन का आयोजन किया गया। सक्तेशगढ़, पुलिस चौकी परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर को झालर, मोती और बल्बों से सजाया जा रहा है। चारों तरफ फूल मालाओं से श्रृंगार किया जा रहा है। क्षेत्र के अन्य राधाकृष्ण मंदिरों में भी जन्माष्टमी की तैयारियां जारी हैं। सक्तेशगढ़, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नदिहार गौशाला में ग्राम प्रधान रवि शंकर ने गौ माता को गुड़ व चना खिलाकर पूजन अर्चन किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। परिसर स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां भी सजाई गईं। शाम के समय पुलिस लाइन रोड पर मेले जैसा नजरा रहा। पुलिस लाइन परिसर में दूसरी तरफ रात आठ बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने किया। पुलिस लाइन मंदिर को आकर्षक झालरों व फूलों से सजाया गया था। वहां श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई गई थीं। शेरकोठी में सामाजिक संस्था विंध्य सेवा मंच की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। दो दिवसीय झूलनोत्सव 16 अगस्त से आरंभ होकर 17 अगस्त तक चलेगा।शनिवार की शाम झांकी दर्शन के लिए पट खुलते ही दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाओं का दर्शन कर भाव विभोर हो रहे थे। झांकी विंध्य सेवा मंच के महा सचिव जादूगर रतन कुमार मिश्र के निर्देशन में सजाया गया। भगवान के जन्म के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article