{"_id":"5eb29f0d8ebc3e90813befb0","slug":"n-charge-of-lalganj-removed-due-to-absence-of-paddy-mirzapur-news-vns5235456169","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान का उठान न होने पर हटाए गए लालगंज के प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान का उठान न होने पर हटाए गए लालगंज के प्रभारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। धान का उठान न होने पर बुधवार को लालगंज के विपणन निरीक्षक से कार्यभार छीन लिया गया। आरएफसी के आदेश पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को उनका कार्यभार दे दिया गया। कहा गया कि धान मिल मालिकों को नहीं दिया गया। इससे सरकारी धन की क्षति हो रही थी। यह अलग बात है कि जिले के कई केंद्रों पर कुछ न कुछ धान डंप पड़ा हुआ है।
आरएफसी केके सिंह ने अपने आदेश में कहा कि लालगंज के विपणन निरीक्षक विजय कुमार ने लगभग तीन सौ मीट्रिक टन धान की अनदेखी की। उस धान को मिलरों को नहीं सौंपा। यह घोर लापरवाही है। इस क्रम में उनको हटाकर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मानचंद को कार्यभार सौंपा गया। बताया जाता है कि कई केंद्रों पर धान डंप पड़ा है। इसमें पथरहिया, मंडी परिषद, हलिया, गैपुरा व पड़री जैसे केंद्र शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यदि इन केंद्रों की भी जांच की जाए तो कथित अनियमितता सामने आ सकती है।
आरएफसी विंध्याचल केके सिंह ने कहा कि धान को मिल मालिकों को न सौंपना एक गंभीर चूक है। इस अनियमितता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रयास किया जा रहा है कि मिल मालिकों को दे दिया जाए। अन्य केंद्रों पर कहीं कोई धान डंप नहीं है।