{"_id":"584704f64f1c1b6576447eee","slug":"murdered-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबोचा गया हत्यारोपी दामाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबोचा गया हत्यारोपी दामाद
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल इंस्पेक्टर ने मंगलवार की रात करीब आठ बजे विंध्याचल रेलवे स्टेशन से भागने का प्रयास कर रहे हत्यारोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि मेरे ससुर के कारण मेरी मां और पिता की मौत हुई थी। साथ ही मेरी पत्नी को भी वह अक्सर भड़काते रहते थे। इसी के चलते मैने ससुर की हत्या कर दी ताकि ना वो रहेगा ना मेरी पत्नी को भड़काएगा।
बता दें कि रविवार की रात विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुगरहा गांव के सुरवरिया का पुरा निवासी भोलानाथ माली की उसके ही दामाद सूरज निवासी सोनभद्र मुर्धवा मोड़ ने चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने पुत्र महेंद्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा ंपजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को विध्याचल इंस्पेक्टर अंजय कुमार को सूचना मिली कि हत्यारोपी सूरज कुमार विध्याचल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड ़कर भागने वाला है। जानकारी होते फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरे ससुर भोलानाथ अक्सर मेरी पत्नी आशा को भड़काते थे।
जिससे वह घर में विवाद करती रहती थी। विवाद के चलते उसकी माँ की मौत हो गई। उनकी तेरहवीं भी नहीं बीती थी कि ससुर के चलते ही मेेरे पिता पन्नालाल की भी मौत हो गई। फिर भी वह शांत नहीं हुआ और मेरी पत्नी को अक्सर भड़काता रहता था। जिससे वह घर में विवाद करती थी। विवाद करने के बाद वह मायके में आकर रुक जाती थी। विदाई करने की बात कहने पर ससुर भड़क जाता था। इसीलिए मैने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। हत्या करने के लिए शनिवार को ससुराल आया और रविवार की रात उसके ही कमरे में सो गया। देर रात जब सभी बच्चे सो गए तो उसकी चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया।