फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder for dowry was

दहेज के लिए कर दी हत्या

Sun, 05 Mar 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Murder for dowry was
women

विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी ससुरालियों द्वारा एक विवाहिता को दहेज के लिए गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने पंाच लोगों के खिलाफ शनिवार को देहात कोतवाली में तहरीर दी। मायके वालों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा गांव निवासी कंचन सेठ ने अपनी बेटी ज्योति 23 वर्ष की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी संजय सोनी के  साथ किया था। महिला के र्भाई के अनुसार शादी के बाद से ही ज्योति के ससुराली दहेज में रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर आए दिन ज्योति को प्रताड़ित करने लगे। जिसके बारे में ज्योति फोन कर अक्सर मायके वालों को बताती थी। शुक्रवार की दोपहर संजय ने फोन कर बताया कि ज्योति की तबीयत खराब है और उसे बीएचयू लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


घर पहुंचा तो पाया कि घर पर कोई नहीं हैं। मकान में ताला बंद है। आधे घंटे बाद पति शव लेकर घर आ गया, लेकिन संजय के अलावा उसके साथ कोई नहीं था। देखा तो ज्योति की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना देकर बुलाया।  बहन की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर व दो ननद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed