फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipality will charge fine for littering

Mirzapur News: गंदगी करने पर नगर पालिका वसूलेगी जुर्माना

Tue, 28 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Municipality will charge fine for littering
प्रदेश सरकार की तरफ से चलाए जा रहे घर-घर अभियान के तीसरे चरण में गंदगी करने वालों को चिह्नित कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके तहत खुले में कूड़ा फेंकने व गंदगी करने वालों के अलावा सड़क पर भवन निर्माण के दौरान निकले मलबा को फेंकने पर जुर्माने की कार्रवाई की जायेगी। जुर्माना वसूली की प्रक्रिया चार मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन

पहले चरण में नगर पालिका की तरफ से लोगों को कूड़ा फेंकने के लिए डस्टबिन रखने, सफाई रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया था। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, निजी संस्थाओ की तरफ से भी स्वच्छता अभियान में लोगों की सहभागिता कर जागरूक किया गया था। शासन के निर्देश पर अब चार मार्च से शहर में गंदगी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

इसके तहत सड़क पर कूड़ा फेंकने पर 100 रुपये, भवन निर्माण के दौरान निकले मलबा को सड़क पर फेंकने पर 750 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। सड़कों पर पेड़ों के कतरन, छाल, उद्यान अपशिष्ट फेंकने पर 75 रुपये, मांस का अपशिष्ट फेंकने वालों से 300 रुपये प्रति माह के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अब चार मार्च से शहर में गंदगी करने व कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूल किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed