फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipality fixed fee for cremation

दाह संस्कार के लिए पालिका ने निर्धारित किया शुल्क

Fri, 10 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Municipality fixed fee for cremation
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर ने शवदाह घाटों पर दाह संस्कार के लिए शुल्क का निर्धारण कर दिया है। पहले इसको लेकर काफी विवाद होता था। इस संबंध में लालडिग्गी स्थित पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

तय हुआ कि नगर पालिका क्षेत्र के अंत्येष्टि स्थलों पर होने वाले दाह- संस्कार में लगने वाले शुल्क के निर्धारण पर भी चर्चा की गई। सभासदों के चर्चा व सहमति के बाद यह निर्णय हुआ कि अंत्येष्टि स्थलों पर अंतिम संस्कार के लिए घाट पर उपस्थित डोम गरीबी रेखा के नीचे वाले लोगों से ढाई सौ रुपये तथा गरीबी रेखा के ऊपर वाले लोगों से पांच सौ रुपये शुल्क ही ले सकेंगे। इसके पूर्व बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त आठ करोड़ के अनुदान की राशि से जनता को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यों को चिह्नित करने तथा उनको जिलाधिकारी के पास स्वीकृति के लिए भेजे जाने के लिए अध्यक्ष नगर पालिका को बोर्ड ने प्रस्ताव पारित कर अधिकृत किया। साथ ही पालिका की दुकानों के किरायेदारों से 15 सौ रुपये प्रतिमाह किराया लेने का निर्णय लिया गया। पालिका की सीमा के अंतर्गत पटरियों पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी प्रतिमाह छह सौ रुपये न्यूनतम किराया लिया जाना निर्धारित किया गया। इसके साथ ही सिविल लाइन स्थित पालिका परीक्षा गृह एवं सिटी क्लब बरिया घाट स्थित सामुदायिक भवन तथा मुकेरि बाजार स्थित सामुदायिक भवन को ठेके पर उठाने का निर्णय लिया गया। क्रमश: 15 लाख रुपये, पांच लाख व दो लाख रुपये प्रतिवर्ष की दर पर किराएदार ई टेंडर के माध्यम से देने का निर्णय किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नप अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका मिर्जापुर लगातार विकास कार्य कर रही है और शीघ्र ही कुछ बड़े कार्य कराए जाएंगे। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर सभासद व पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed