फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mundan Sanskar celebrated in Vindhyadham, 1.75 lakh people visited

Mirzapur News: विंध्यधाम में मुंडन संस्कार की धूम, 1.75 लाख ने किए दर्शन

Thu, 11 Apr 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Mundan Sanskar celebrated in Vindhyadham, 1.75 lakh people visited
विंध्याचल। नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में देश के कोने-कोने से 1.75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु में पहुंचे। घंटा, शंख, नगाड़े और पहाड़ावाली के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात जारी रहा।
विज्ञापन


परिक्रमा पथ की छत पर साधक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान में जुटे रहे, जबकि छोटे-छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार भी होते रहे। मंगला आरती के बाद मां विंध्यवासिनी के भव्य शृंगार दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर रहे। न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी मार्ग के अलावा गलियों से विंध्याचल धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हाथ में नारियल-चुनरी, लाचीदाना, रोरी-रक्षा, कपूर-धूपबत्ती लिए श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए विंध्य धाम की तरफ बढ़ रहे थे। पुलिस और पीएसी के जवानों के अलावा तीर्थ पुरोहित भक्तों की सेवा जुटे रहे। मां के भव्य शृंगार स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। किसी ने गर्भगृह तो बाकी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। हवन-कुंड में आहुतियां डालने का क्रम भी अनवरत चलता रहा। उधर, विभिन्न गंगा घाटों पर भी स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। स्नान के पश्चात विभिन्न गलियों के रास्ते भक्त मंदिर की ओर पहुंच रहे थे। रेलवे स्टेशन के अलावा विभिन्न वाहन स्टैंडों पर उतरे श्रद्धालु होटल और धर्मशालाओं में ठिकाना बनाने के बाद सीधे गंगा घाटों की ओर पहुंच रहे थे। दिवानघाट, पक्काघाट, गुदाराघाट समेत बाकी स्थानों पर स्नान का सिलसिला चलता रहा। लंबी प्रतीक्षा के बाद मां के दर्शन सुलभ हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed